मोतिहारी, जनवरी 13 -- मधुबन। मधुबन विद्युत अवर प्रमंडल क्षेत्र में बुधवार को 6 घंटे तक सुबह 11 बजे से संध्या 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विभाग के जेई संजय कुमार ने बताया कि इस दौरान विद्युत सबस्टेशन में 33 केवी की आपूर्ति व्यवस्था में वीसीबी बदलने का कार्य होगा। बताया कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में मेंटेनेंस का कार्य होने से मधुबन के सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...