लातेहार, फरवरी 23 -- लातेहार, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को पूरा शहर लोकतंत्र के रंग में रंगा नजर आएगा। नगर अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशी और वार्ड सदस्य पद के 56 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज मतपेटी में बंद हो जाएगा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगने की संभावना है। प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। नगर क्षेत्र के 19,889 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 10,531 पुरुष और 9,458 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव को लेकर मोहल्लों, चौक-चौराहों और बाजारों में चर्चा का माहौल गर्म है, लेकिन मतदाता इस बार खामोश दिख रहे हैं। हर बूथ पर माइक्रो ऑब्जर्वर, सीसीटीवी से निगरानी लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी बूथों को मूलभूत सुविधाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.