नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष का भौम प्रदोष व्रत है। भौम प्रदोष का मतलब है कि मंगलवार के दिन अगर प्रदोष व्रत पड़े, तो इसे भौम प्रदोष कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि हर दिन के प्रदोष व्रत के अलग महत्व और अलग लाभ हैं। महीने में दोनों त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाता है। मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। प्रदोश काल आज मिल रहा है, इसलिए प्रदोष व्रत आज रखा जाएगा। ग्रह नक्षत्रों की बात करें, तो आज भरणी नक्षत्र रहेगा, योग में वरीयान रात 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 57 मिनट से शाम 8 बजकर 51 मिनट तक है, इसमेंशुभ कार्य करने पर सफलता मिलती है। इस दिन कैसे करें पूजा, पूजा से क्या है लाभ प्र...