हाजीपुर, नवम्बर 11 -- लालगंज। सं.सू. मोथा तूफान के असर के कारण बीते 30 और 31 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में लगी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सब्जी की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। फसलों की क्षति देखकर किसानों के चेहरे पर उदासी एवं माथे पर चिंता की लकीरें है। बेमौसम बारिश के चलते किसानों को भाड़ी नुकसान उठाना पड़ेगा। हवा और बारिश के कारण धान की फसल खेतों में बिछ गई हैं। वहीं खेतों में तैयार कटी हुई फसल भी जलमग्न हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को है। अब स्थिति यह है कि सरसों,आलू समेत रबी की दलहनी और तिलहनी फसलों की बुआई भी किसान समय से नहीं कर पा रहे हैं। आफत बनकर बरसे इन बादलों ने किसानों की पूरे सीजन की मेहनत पर पानी फेर दिया है। असमय वर्षा से सभी फसलों की व्यापक क्षति हुई है। सबसे ज्यादा असर धान की खड़ी फसलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.