बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कंकौल प्रेक्षागृह में समकालीन कला पर आधारित समूह कला प्रदर्शनी के तीसरे दिन बुधवार को बच्चों के बीच परितोषिक वितरण किया गया। वहीं जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी श्याम कुमार साहनी ने बताया कि इस प्रदर्शनी की अपार सफलता और लोगों के अनुरोध पर एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब इस प्रदर्शनी का लुत्फ लोग एक जनवरी तक उठा सकेंगे। इस प्रदर्शनी में क्षेत्र के उभरते कलाकारों एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली। विभिन्न माध्यमों और शैलियों में बनी कलाकृतियों ने दर्शकों को समकालीन कला की नवीन सोच और अभिव्यक्ति से परिचित कराया। प्रदर्शनी की मुख्य विशेषता विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ज़िला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहयोग से चित्र...