भीलवाड़ा, मार्च 9 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में लव जिहाद की घटनाओं के विरोध में लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सकल हिंदू समाज और संत समाज के आह्वान पर सोमवार को भीलवाड़ा बंद किए जाने का आह्वान किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पारसमल जैन ने रविवार को बताया कि सकल हिंदू समाज एवं संत समाज के आह्वान पर सोमवार को भीलवाड़ा बंद के आह्वान को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पारसमल जैन ने बताया कि बंद में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए करीब 800 पुलिसकर्मी एवं अधिकारी लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करके स्थिति पर निगाह रखेंगे। पारसमल जैन ने बताया कि पुलिस का सशस्त्र बल और विशेष कार्य बल की कंपनियां भी बाहर से बुलाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.