भागलपुर, जनवरी 11 -- शहरवासियों को आज बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। सबौर ग्रिड में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूरे शहरी क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग के अभियंताओं के अनुसार ग्रिड की मरम्मत और तकनीकी सुधार के लिए यह शटडाउन लिया गया है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम समय से पूर्व निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...