भदोही, फरवरी 10 -- भदोही, संवाददाता। बैंकों में आज यानि बुधवार को जरूरी काम को निपटा लें नहीं तो कल गुरुवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, बंदी को सफल बनाने के लिए आंदोलनकारियों ने पूरी ताकत लगा दी है। 12 फरवरी को सरकार तक अपनी बात पहुंचाने को वे पूरी ताकत से उतर रहे हैं। हिन्दू मजदूर किसान पंचायत के प्रांतीय नेता मो. हसनैन अंसारी, उत्तर प्रदेश किसान के इंद्रदेव पाल ने बताया कि 12 को पूरे भारत के साथ ही जिले में भी बंदी रहेगी। इस दौरान बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम, डाक को बंद कराया जाएगा। कहा कि मंगलवार को बैंक, एलआईसी कर्मियों से संपर्क किया गया। शहर एवं ज्ञानपुर में विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। आरोप लगाया कि श्रम कानूनों के साथ केंद्र सरकार खिलवाड़ कर रही है। इतना ही नहीं, बैंक कर्मियों से जरूरत से ज्यादा काम लिया जा रहा है।...