हरदोई, फरवरी 21 -- हरदोई। जनपद में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में युवाओं सहित वो सभी फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं है। इस अभियान दिवस में तार्किक विसंगति से संबंधित अभिलेखों को एकत्रित कर बीएलओ ऐप के माध्यम से उनका डिजिटलीकरण कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी भवन, जहां मतदान केंद्र स्थापित हैं, खुले रहेंगे। अभियान दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारियों को बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहना होगा। जनपद के 3548 मतदान केंद्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.