बागपत, जनवरी 21 -- बागपत। आज बुधवार को डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का जनपद में दौरा प्रस्तावित है। उनके कार्यक्रम के लेकर बदलाव हुआ है। पहले जहां बागपत सीएचसी में उनका निरीक्षण प्रस्तावित हुआ था, अब इसे बदलकर जिला अस्पताल कर दिया गया है। जिला अस्पताल में उनके दौरे को लेकर खलबली मची है। तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का कार्यक्रम पहले ही प्रस्तावित हो गया था। भाजपा कार्यालय में जहां विकसित भारत वीबी जी राम जी की कार्यशाला में सम्मिलित होंगे। डिप्टी सीमएओ के जिला अस्पताल कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ओपीडी परिसर से लेकर हर्बल गार्डन और उसके आस-पास में सफाई की गई। ईमरजेंसी, जनरल और सर्जिकल वार्ड में बेड पर साफ-सुथरी चादरे बिछवाई गई। सीएमएस डॉ. अनुराग कुमार वाष्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.