बरेली, दिसम्बर 29 -- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को 1:00 बजे बरेली पहुंचेंगे। स्वतंत्र देव पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर अर्बन हाट में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। लगभग 2:00 बजे से सर्किट हाउस में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, नमामि गंगे, लघु सिंचाई यदि के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 3:00 बजे नहरों की सिल्ट सफाई का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बदायूं के रास्ते आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...