रांची, जून 4 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रांची में गर्मी बढ़ते ही मंगलवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा चली, जिससे यहां के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट हुई। इस दौरान 15.6 मिमी बारिश हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन के दौरान झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। बारिश रांची के करीब सभी हिस्सों में हुई। इससे कुछ जगहों पर जलजमाव की भी स्थिति रही। स्टेशन रोड की नाली का पानी सड़कों पर बहने के कारण यहां से आवाजा...