गया, फरवरी 21 -- बिहार पुलिस सप्ताह-2026 का शुभारंभ रविवार सुबह सात बजे मैराथन दौड़ के साथ होगा। पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी, जवान, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। मैराथन दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना, युवाओं को नशामुक्ति का संदेश देना और समाज में सकारात्मक माहौल बनाना है। मैराथन दौड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.