मेरठ, सितम्बर 6 -- मेरठ। शहर में आज और कल 6 और 7 सितंबर को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2025) होगी। इसके लिए शहर में 66 केंद्र बनाए गए हैं और 95 हजार 40 परीक्षार्थी दो दिन में पंजीकृत है। शुक्रवार को पीईटी परीक्षा को लेकर पूरे दिन तैयारी चली। सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किए गए। जिन केंद्रों पर परीक्षा होगी, वहां बच्चों का अवकाश कराया गया। जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने के लिए सभी सैक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। परीक्षा केंद्रों पर पीने का पानी, प्रकाश की सही व्यवस्था और परीक्षा के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो, इसके लिए भी ट्रैफिक पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। उन्होंने परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस...