कानपुर, फरवरी 2 -- बीसीसीआई अंडर-23 विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उत्तर प्रदेश की टीम मंगलवार को शहर पहुंचेगी। एलीट ग्रुप डी में शामिल उप्र का लीग का आखिरी मैच चंडीगढ़ के खिलाफ छह फरवरी से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू होना है। सात टीमों के ग्रुप में उप्र इस समय पांच मैच खेला चुका है और वह दो जीत, तीन हार के साथ 40 अंक लेते हुए अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, चंडीगढ़ चार मैचों में एक जीत, एक हार व दो ड्रा खेलकर 31 अंक के साथ सबसे अंतिम सातवें पायदान पर है। उप्र को यदि नॉकआउट में पहुंचना है तो चंडीगढ़ के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी। टीम ने उत्तराखंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में एक पारी व 15 रन से जीत हासिल की। इससे टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। उप्र टीम कोच ज्ञानेंद्र पाण्डेय की देखरेख म...