लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ दर्शन बस का ट्रॉयल पूरा होने के बाद मंगलवार को सुबह पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 1090 चौराहा से डबल डेकर ई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान बस में गणमान्य लोग सवार होकर इस पहल के साक्षी बनेंगे। ई बस की सेवा शहरवासियों और पर्यटकों को 7 जनवरी से नियमित सिटी टूर के रूप में मिलेगी। यह पहल न केवल लखनऊ की विरासत को नए अंदाज में देखने का मौका मिलेगा बल्कि सतत पर्यटन को भी मजबूत बनाएगी। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक शहरी पर्यटन की दिशा में लखनऊ एक नई पहल की ओर अग्रसर है। जहां देशी-विदेशी पर्यटकों को लखनऊ की विरासत को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान यूपी विधानसभा, यूपी दर्शन पार्क और रेजीडेंसी की सैर करना आकर्षण का केंद्र होगा। 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 फीसद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.