बरेली, जनवरी 20 -- बरेली। बरेली कॉलेज प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने 21 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं को लेकर प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्राचार्य ने बताया कि सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे तथा दोपहर 11:30 से 2:30 बजे की पाली में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिन प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को परीक्षा से संबंधित कोई भी ड्यूटी सौंपी गई है, उन्हें परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम आधा घंटा पूर्व परीक्षा नियंत्रण कक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...