मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- मुरादाबाद। आज शनिवार को नहाए-खाए के साथ छठ मैया का चार दिवसीय पर्व आरंभ हो जाएगा। शुक्रवार को दिनभर इसकी तैयारियां चलती रहीं। छठ पर्व के पहले दिन महिलाएं नहाए-खाए मनाएंगी। इसमें नाहने के साथ घर एवं रसोई की सफाई पर भी विशेष जोर रहेगा। यह जानकारी देते हुए पूर्वांचल वासी संस्था के संरक्षक एमके दुबे एवं एमके गिरि ने बताया 26 अक्तूबर को खरना मनाएगा जाएगा। इस दिन महिलाएं दिन में व्रत रखकर रात में रसिया(गुड़ की खीर), चने की दाल में लौकी और रोटी खाएंगी। इसके साथ ही महिलाओं एवं अन्य व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो जाएगा। अगले दिन 27 अक्तूबर को भी यह व्रत जारी रहेगा। महिलाओं सहित सभी व्रतधारी सायं डूबते सूरज को अर्घ्य देंगी। घाटों एवं कृत्रित तालाबों के पास देर रात तक तो कहीं पूरी रात भजन कीर्तन और छठ मैया के गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.