लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- पारंपरिक जल निकायों के पुनर्जीवीकरण और जल संरक्षण के लिए समर्पित जल योद्धाओं का दल रविवार को तपोवन सिद्धाश्रम धोबिया पहुंच रहा है। जल मंगल श्रृंखला के अंतर्गत इस यात्रा में दोपहर 12 बजे से गोमती और तपोवन सिद्धाश्रम के प्राकृतिक जल स्रोत विषयक संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के पड़ाव होंगे। यह जानकारी अभियान के संचालक सुशील सीतापुरी ने दी। उन्होंने बताया कि चपरतला गांव की स्वयंसेवी संस्था सेवा सदन के आमंत्रण पर तपोवन सिद्धाश्रम पहुंच रहे हैं। दल में आकाशवाणी लखनऊ और बरेली की पूर्व निदेशक मीनू खरे, लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइल्ड के अनिल शुक्ला एवं शोएब कुरैशी, उल्लास सृजन फाउंडेशन के पवन कुमार जैन एवं परणिका जैन और एफएम लखनऊ के रेडियो जॉकी शोभित गुप्ता के अलावा लगभग एक दर्जन जल योद्धा शामिल होंगे ।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.