लखनऊ, दिसम्बर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बीते 25 नवंबर को जंतर-मंतर पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दिल्ली प्रशासन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के कर्मठ एवं जुझारू तीन शिक्षक नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरुद्ध दो दिसम्बर को देश भर के शिक्षक एफआईआर की प्रतिया जलाएंगे। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि 25 नवंबर को जंतर मंतर पर हुई रैली काफी शांतिपूर्ण रही, इसके बावजूद कुछ साथियों को प्रशासन के माध्यम से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस कार्रवाई का देश का शिक्षक-कर्मचारी निंदा कर रहा हैं। संगठन की राष्ट्रीय महासचिव प्रज्ञा ने बताया कि तानाशाही पूर्ण दमनकारी नीति के खिलाफ 2 दिसंबर को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के शिक्षक और कर्मचारी एफआईआर की प्रतियां जलाकर एफआईआर वापस लेने की मांग क...