नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- आज दिल्ली का स्थापना दिवस है। इस मौके पर दिल्ली को पहली बार अपना आधिकारिक लोगो मिलने जा रहा है। आज लाल किले पर लोगो को लॉन्च किया जाएगा। ये लोगो शहर की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिकता के मेल को दर्शाएगा। ये लोग दिल्ली के लिए काफी खास होने जा रहा है। दिल्ली दिवस के मौके पर लालकिले पर और भी कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे।1800 से ज्यादा डिजाइनों में से चुना गया विजेता इस साल MyGovt प्लेटफॉर्म पर आयोजित राष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता में 1800 से अधिक आवेदन आए। एक चयन समिति ने इन्हें जांचा और शॉर्टलिस्ट किया। अंतिम मंजूरी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी। विजेता डिजाइन दिल्ली के इतिहास और नवाचार के सह-अस्तित्व को व्यक्त करता है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, "यह लोगो हमारी पहचान है। यह विरासत का सम्मान करता है और प्रगति को अपनाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.