सीवान, अगस्त 29 -- सीवान, हिप्र। जिले के दरौली के फुलेना सिंह हाई स्कूल परिसर में एनडीए का विधान सभा सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भाग लेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। जगह-जगह उप मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। विधान सभा सम्मेलन के बाद दरौली अनिल सिंह के आवास पर वे बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे। वे सड़क मार्ग से पटना से सीवान जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि जिले की आठों विधान सभा में भाजपा द्वारा विधान सभा सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इसमें भाजपा के प्रदेश स्तर के नेतागण हिस्सा लेंगे। पिछले दिनों रघुनाथपुर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.