मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता आज थर्टी फर्स्ट दिसंबर है। बीत रहे साल की यादगार विदाई और नए साल के इस्तकबाल को जश्न का दिन। हर तरफ जश्न की तैयारियों के बीच मौसम ने भी थोड़ी करवट बदली है। थोड़े समय के लिए ही सही ठंड का तीखापन घटता महसूस हो रहा है। पूर्वान्ह से हल्की धूप निकल आई है वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से शाम के बाद आसमान पर हल्के बादल छा सकते हैं जिसके चलते रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी जिसका असर कड़ाके की ठंड का तीखापन घटने के तौर पर महसूस होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज आधी रात और इसके बाद तक ठंड के तेवर थोड़े ढीले रह सकते हैं। इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से कल गुरुवार को नए साल के पहले दिन आसमान पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार मौसम विभाग की तरफ से जाहिर किए गए हैं। मुरादाबाद में रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.