लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद पीछे छूटे खाली स्थान को पछुआ ने भरना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों के दौरान तेज गति से हवा चलेगी। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो गया है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन दिख रहा है। वैसे हवा की रफ्तार तेज होने से लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में कोहरे से राहत की उम्मीद है। वहीं, पहाड़ों से होकर आ रही उत्तर पश्चिमी हवा ने तापमान गिराया है। रात का तापमान गुरुवार को 9.5 रहा जो एक दिन पहले 10.9 डिग्री था। अधिकतम तापमान 23.9 रहेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापम...