गढ़वा, जनवरी 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट संघ की ओर से सत्र 2025-26 के लिए जिले भर के महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का निबंधन 15 जनवरी तक किया जाएगा। जानकारी देते हुए संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सहिजना रोड में प्रिंस सेनेटरी के कैंपस में गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन गढ़वा जिला क्रिकेट संघ का कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने जिलेभर के सभी वर्ग के महिला खिलाड़ियों को समय पर निबंधन करवा लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों को निबंधन करवाना हो वह खिलाड़ी अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता-पिता का वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आएंगे। विशेष जानकारी के लिए कार्यलय कर्म...