नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वह देश के सबसे सफल गृह मंत्रियों में से एक थे । वेणुगोपाल ने कहा कि शिवराज पाटिल जी के निधन से पूरी पार्टी शोकग्रस्त है। वह लोकसभा के अब तक के सबसे अच्छे स्पीकर थे। वहीं देश के सबसे सफल गृह मंत्रियों में उनका नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि कई सालों से वह कांग्रेस का मार्गदर्शन कर रहे थे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह अपूर्णीय क्षति है। एक्स पर उन्होंने कहा, शिवराज पाटिल का निधन हम सबके लिए बहुत ही दुख की बात है। उन्होंने देश की प्रग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.