सीवान, नवम्बर 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मौसम में अभी भी सुधार की संभावना नहीं है। शनिवार तक मौसम में किसी तरह का विशेष सुधार देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, रविवार से धीरे-धीरे मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है। गुरुवार की रात से शुक्रवार तक जिले में तेज हवा के साथ बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में प्रबल चक्रवात बना और आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया। इसके बाद यह ओडिशा व छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड पहुंचा और बिहार में प्रवेश किया है। यहां पहुंचते-पहुंचते इसकी तीव्रता कम होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गई। इससे गुरुवार से अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के साथ तेज हवाओं के साथ मौसम शुष्क रहने और ठंड बढ़ेगी की संभावना जताई गई है। एक नवंबर तक बारिश व गरज के साथ बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.