अररिया, दिसम्बर 2 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थी के लिए इंटर कॉलेज व प्लस टू उच्च विद्यालय में परीक्षा आवेदन लिया जा रहा है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि विद्यार्थी तीन दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ इंटमीडिएट परीक्षा आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा आवेदन का यह अंतिम मौका है। इस अवधि में जिन विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म भरा जाएगा, उनका डमी प्रवेश पत्र साथ साथ अपलोड किये जाने तथा इसमें पायी गयी त्रुटि का सुधार भी 4 दिसंबर तक कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.