नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Stock Watch: घरेलू शेयर मार्केट में आज जिन कंपनियों के शेयरों में हलचल रहने की उम्मीद है, उनमे टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट और टाटा पावर, एनएचपीसी, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, मैरिको, एनएसडीएल, कमिंस इंडिया और टीसीआई शामिल है। इन स्टॉक्स पर आज निवेशकों की नजर रहेगी, क्यों ये सभी किसी न किसी वजह से खबरों में हैं। आइए जानें कौन सा स्टॉक किस वजह से खबरों में है?ट्रेंट टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट ने दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू में 14.8% की वृद्धि दर्ज की। इसकी EBITDA 27.6% बढ़कर 1,081.7 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA मार्जिन पिछले साल के 18.2% से बढ़कर 20.2% हो गया। कंपनी ने कहा कि त्योहारी सीजन जल्दी शुरू होने के कारण तीसरी तिमाही के रेवेन्यू की सीधी तुलना नहीं की जा सकती। कंपनी ने यह भी कहा कि जारी भू-राजनीतिक अशांति के चलते सप्लाई ...