जमशेदपुर, जनवरी 1 -- जमशेदपुर। धालभूम के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अर्णव मिश्रा आज प्रभार ग्रहण करेंगे। वे 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। यह उनकी पहली पोस्टिंग है। उन्हें धालभूम के कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह प्रभात सौंपेंगे, क्योंकि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें ही इस पद का प्रभार दे रखा था। सूचना के अनुसार आज शाम वे रांची से जमशेदपुर पहुंचेंगे। इसके बाद प्रभार का आदान-प्रदान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.