बक्सर, दिसम्बर 22 -- चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय चौसा रेलवे स्टेशन पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आज यानी मंगलवार को अनशन और प्रदर्शन किया जाएगा। चौसा रेलवे यात्री संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अनशन और प्रदर्शन की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि ऐतिहासिक चौसा रेलवे स्टेशन पर कुछ महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जरुरी है। इन ट्रेनों में हावड़ा-अमृतसर मेल, श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और पटना से काशी तक आने-जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव की मांग शामिल हैं। इसके अलावा बक्सर से पटना और पटना से बक्सर तक चलने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन का चौसा तक विस्तार किया जाना चाहिए। इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधा भी बढ़ाने की...