नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time Today Chand Kab Niklega : आज यानी 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ का पावन व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत को संकष्टी चतुर्थी और कई जगहों पर तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है। सकट चौथ का व्रत विशेष रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति के लिए रखती हैं। इस व्रत की सबसे अहम बात होती है चंद्र दर्शन, क्योंकि चांद को अर्घ्य दिए बिना व्रत खोलना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं, आज सकट चौथ पर चांद कितने बजे निकलेगा? आज सकट चौथ पर चंद्रमा का समय (Moon Rise Time)- पंचांग के अनुसार आज रात चंद्रमा का उदय अलग-अलग शहरों में अलग समय पर होगा। सामान्य तौर पर चांद रात करीब 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच दिखाई देगाकुछ प्रमुख शहरों में अनुमानित चंद्रोदय समय (Sakat Chaut...