हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्थानीय दिग्घी स्थित 132-33 ग्रिड उपकेन्द्र में 28 जनवरी को विंटर मेंटेनेंस कार्य होगा। मेंटेनेंस कार्य को लेकर ग्रिड से जुड़े सभी 33 केवी फीडरों में दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति को बंद किया जाएगा। यह जानकारी ग्रिड से सहायक कार्यपालक अभियंता ई. धर्मेन्द्र कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर दोपहर 12 बजे से लेकर अपराह्न 02 बजे तक कोनहारा-33 केवी फीडर, पासवान चौक, सराय, राजापाकर, बिदुपुर, रेलवे, ईपीआईपी, दिग्घी एवं पकौली-33 केवी फीडर में विद्युत आपूर्ति बंद किया जाएगा। उक्त अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दो घंटे तक बिजली गुल रहेगी। इसलिए दोपहर 12 बजे तक पानी संग्रह करने से लेकर बिजली से संबंधित कार्य निपटा लेने की अपील की है।

हि...