औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- गोह विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान होगा। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, गोह विधानसभा क्षेत्र में कुल 372 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गोह प्रखंड के 199, हसपुरा प्रखंड के 130 और रफीगंज प्रखंड के 47 बूथ शामिल हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में गोह के 20, हसपुरा के 14 और रफीगंज के 4 ग्राम पंचायत शामिल हैं। गोह विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 12 हजार 789 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 64 हजार 537 पुरुष, 1 लाख 48 हजार 248 महिला और 4 अन्य मतदाता हैं। केवल गोह प्रखंड में 1 लाख 65 हजार 799 मतदाता हैं, जिनमें 87 हजार 173 पुरुष, 78 हजार 623 महिलाएं और 3 अन्य मतदाता शामिल हैं। गोह प्रखंड को 20 सेक्टर, 6 क्लस्टर और 4 जोनल में बांटा गया है। हर दो घंटे पर निर्वाचन की रिपोर्टिंग की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.