गढ़वा, मई 31 -- गढवा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का शनिवार को गढ़वा आगमन होगा। जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने बताया बताया कि दोपहर 12.30 बजे रंका मोड़ पर उनका स्वागत किया जाएगा। वहीं पर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतीमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद एक बजे सर्किट हाउस में आगमन होगा। वहां वह जिले के पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष, नगर पंचायत और नगर परिषद के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पार्टी की मजबूती व विस्तार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.