झांसी, फरवरी 13 -- झांसी। 7 फरवरी से शुरू हुआ वेलेनटाइन-डे वीक अंतिम पड़ाव में है। शुक्रवार को किस-डे मनाया गया। दादा-दादी, नाना-नाती अपने नातिन-नातिन दुलार कर प्रफुल्लित हो उठे। वहीं दोस्तों ने अपने अजीजों संग हंसते-खिलखिलाते चेहरों के बीच अटूट दोस्ती निभाने का संकल्प लिया। शनिवार को वेलेंटाइन-डे मनाया जाएगा। इसको लेकर गिफ्ट, ग्रीटिंग्स, कॉड्र्स, वॉच, मोबाइल शॉप सहित अन्य शॉप पर रौनक रही। पॉर्क, मॉल्स, बाजारों सहित सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में दोस्त अपने साथियों से मिले। इस वीक शुरूआत बीते शनिवार को रोज-डे से हुई थी। फिर प्रपोज-डे, चॉकलेट-डे, टेडी-डे, प्रॉमिस-डे, हग-डे मनाया गया। शुक्रवार को खुशनुमा माहौल के बीच किस-डे की बारी थी। वहीं बुजुर्गवारों ने अपने नाती-नातिन को खूब दुलार किया और इस दिन को मनाया। उन्हें गिफ्ट दिए। दोस्त अपने...