लखनऊ, जुलाई 11 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता करदाताओं की सुविधा को देखते हुए लखनऊ नगर निगम ने शनिवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद अपने सभी जोनल कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था गृहकर जमा करने की अंतिम छूट अवधि के अंतर्गत की गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक 10% की छूट का लाभ ले सकें। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि जो भी करदाता पहले यूजर चार्ज का एकमुश्त भुगतान करता है और फिर गृहकर जमा करता है, उसे 31 जुलाई 2025 तक 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। 12 जुलाई को सभी कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। महापौर सुषमा खर्कवाल ने नागरिकों से समय पर कर भुगतान की अपील करते हुए कहा कि इससे न सिर्फ करदाता को लाभ होगा, बल्कि शहर के विकास में भी सहयोग मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.