बेगुसराय, फरवरी 21 -- बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर शनिवार को बरौनी से झूसी के लिए एक ट्रिप कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक बरौनी-झूसी कुंभ मेला स्पेशल 22 फरवरी को बरौनी से शाम साढ़े 4 बजे खुलकर अगले दिन सुबह साढ़े 05 बजे झूसी पहुंचेगी। वापसी में झूसी-बरौनी कुंभ स्पेशल 23 फरवरी को झूसी से सुबह 08 बजे खुलकर रात 9 बजकर 15 मिनट में बरौनी पहुंचेगी। बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के रद्द होने से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस ट्रेन के चलने से काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.