आगरा, मार्च 29 -- वित्तीय वर्ष के अंतिम माह के रविवार (30 मार्च) को अवकाश के दिन निबंधन विभाग के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुलेंगे। जिले के दस उप निबंधक कार्यालयों में बैनामे होंगे। तहसील सदर में पांच और अन्य तहसीलों किरावली, बाह, फतेहाबाद, एत्मादपुर और खेरागढ़ में एक-एक उप निबंधक कार्यालय है। सुबह दस से शाम छह बजे तक सभी निबंधन दफ्तर खुलेंगे। रविवार को नवरात्र के पहले दिन बैनामों की संख्या बढ़ सकती है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन एसके सिंह ने बताया कि जिले के दस उप निबंधक कार्यालय रविवार को खुलेंगे और सामान्य दिनों की तरह बैनामे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.