गया, मार्च 26 -- खटकाचक पावर सब स्टेशन से गुरुवार की सुबह से शाम तक बिजली नहीं होगी। कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार प्रवीण ने बताया कि खटकाचक पीएसएस में पावर ट्रांसफार्मर का काम होगा। रोटेशन पर सप्लाई हो सकती है। इस वजह से गुरुवार की सुबह 9.30 बजे शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पीएसएस से जुड़े बिपार्ड, माड़नपुर, अक्षयवट, नैली, खटकाचक, पंत नगर, आदर्श नगर, हरिओ, बेलाही, दुबहल, गोपी बिगहा, पहाड़पुर, काजीचक व गाजीपुर आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रोटेशन के आधार पर बिजली सप्लाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.