भभुआ, फरवरी 7 -- (पेज चार) रामपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह की खजुरा शाखा द्वारा रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर महावीर मंदिर परिसर खजुरा में लगेगा, जिसमें विभिन्न विभाग के डाक्टर रहेंगे। इसको लेकर समूह के सदस्यों ने पंचायत भवन खजुरा में शनिवार को बैठक की। समूह के मुख्य सदस्य अखिलेश सिंह ने बताया कि इस शिविर कि आम लोगों की जानकारी देने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें। मरिजों के शुगर,बीपी, यूरिन आदि की जांच कर सभी रोगों का उपचार किया जाएगा। मरीजों को उपचार कराने के लिए पर्ची कटाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो जिसको ध्यान में रखते हुए एक दर्जन से अधिक काउंटर खोला जाएगा। बैठक में मनिष सिंह, अरुण सिंह, सूरज पासवान, विजय पासवान आदि थे। सामुदायि...