बागेश्वर, जून 4 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह आज (गुरुवार को) बागेश्वर में रहेंगे। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल 2.30 बजे रानीखेत से चलकर 4.30 बजे केएमवीएन रेस्ट हॉउस कौसानी पहुचेंगे। शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक जिला प्रशासन व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम कौसानी में करेंगे। छह जून को 9.30 बजे के केएमवीएन रेस्ट हाउस से चलकर 9.35 बजे अनासक्ति आश्रम पहुंचेंगे। 10.5 बजे कौसानी से अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। इधर राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई और पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर आर घोड़के ने कौसानी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड, आवास, सुरक्षा, वाहन, साफ-सफाई, सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.