गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर। सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मेसी तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्रों के लिए 30 दिवसीय इंडस्ट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में छात्रों को व्यावहारिक, कार्यात्मक और तकनीकी कौशल में निपुण बनाया जाएगा। कार्यक्रम में फार्मास्यूटिकल उद्योग के अनुभवी वैज्ञानिक और विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एमएमएमयूटी के प्रो. डॉ. गगनदीप भारती ने कहा कि आज के समय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। इंडस्ट्री की वास्तविक समझ और प्रैक्टिकल स्किल्स ही विद्यार्थियों को बेहतर करियर की ओर ले जा सकते हैं। समारोह में संस्था के चेयरमैन नवीन यादव, निदेशक शेखर सिंह, डीन डॉ. नवनीत वर्मा सहित शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.