अयोध्या, दिसम्बर 29 -- अयोध्या, संवाददाता। सिविल लाइन स्थित एक गेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने राजनीति को मर्यादा, संवाद और सहमति की दिशा दी। आज के राजनीतिक परिवेश में अटल के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचारधारा थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। सम्मेलन में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों के साथ विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान को लेकर चर्चा की गई। अभियान के दूसरे चरण के लिए पार्टी को एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर शैलेन्द्र कोरी, परमानंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.