कुशीनगर, मार्च 22 -- कुशीनगर। बिहार दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शनिवार एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बिहार सरकार में पूर्व मंत्री व मोतीहारी के विधायक प्रमोद कुमार, उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा बिहार भाजपा आईटी विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक मुकुल सिंह जनपद में निवास करने वाले प्रवासी बिहारी समाज से संवाद करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेह मिलन कार्यक्रम अपराह्न एक बजे से पडरौना के बेलवां चुंगी स्थित सृजन द गुरुकुल सभागार में होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवासी बिहारी समाज को आमंत्रित किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.