शाहजहांपुर, मार्च 10 -- स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के व्यावसायिक प्रशासन विभाग में दो दिवसीय प्रदर्शनी का उदघाटन कालेज प्राचार्य प्रो. आर के आजाद के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में 50 विद्यार्थियों द्वारा नवाचार पर आधारित 25 मॉडल तैयार किए गए प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के क्रियाकलाप विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह के विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि आज का समय डिजिटल तकनीकी के अनुप्रयोग का समय है। ऐसे में केवल और केवल पुस्तकीय ज्ञान हासिल कर लेना ही पर्याप्त नहीं है अपितु उस ज्ञान का व्यावहारिक जीवन में अनुप्रयोग कैसे किया जाए, इस पर भी गहन मंथन आवश्यक है। विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। इनमें कृषि उत्पादों की औद्योगिक प्रक्रिया, स्मार्ट सोसाइटी, मार्केटिंग मिक्स, बैंकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.