नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि-चंद्रमा का विष योग मीन राशि पर चल रहा है।राशिफल- मेष राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान साथ देगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा। यह भी पढ़ें- 2-8 नवंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? मिथुन राशि- व्यापारिक उतार-चढ़ा...