नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र और केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध और चंद्रमा कन्या राशि में। मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।राशिफल- मेष राशि- शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। शत्रु हैं तो शत्रुता करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। जीत आपकी होगी, वो परेशान रहेंगे। प्रेम,संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें। वृषभ राशि- अति भावुकता में कोई भी निर्णय लेंगे तो नुकसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। यह भी पढ़ें- नवरात्रि का...