नई दिल्ली, मार्च 20 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में। शनि कुंभ राशि सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल- मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान में दूरी। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें। यह भी पढ़ें- 13 अप्रैल को शुक्र होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के धन-धान्य में होगी वृद्धि वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम, प्रेम, संतान भी मध्यम। लेकिन व्यापार अच्छा है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। एक सुखद वातावरण रहेगा, सारी विषम परिस्थितियों के बावजूद। लाल वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- शत्रु नु...