नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र कर्क राशि में। सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि, चंद्रमा मीन राशि के गोचर में हैं।राशिफल- मेष राशि- औषधि इत्यादि में खर्च की अधिकता रहेगी। अनाब-सनाब खर्चें होंगें। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय। मन चितिंत रहेगा किसी न किसी बात को लेकर के। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। वृषभ राशि- पैतृक संपत्ति को लेकर के विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में नुकसान संभव है। व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम,संतान ठीक रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। यह भी पढ़ें- शुक्र का सिंह गोचर, 15 सितंबर से इन 4 राशियों को लाभ के संकेत मिथुन राशि- यात्रा का अभी प्रोग्राम न बनाएं। कष्ट हो सक...